सरकार बदलते ही एक्शन में नजर आ रही बिलासपुर पुलिस,निगरानी व गुंडे बदमाशों की लगाई क्लास...

# Neeraj Makhija | 06 Dec, 2023

बिलासपुर/- शहर में शांतिमय वातावरण स्थापित करने एवं असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान संतोश कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाईन संदीप पटेल. के मार्गदर्शन में व प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा के नेतृत्व में बिलासपुर जिला के शहरी थाना के 50 से अधिक निगरानी, गुण्डा बदमाश को सिविल लाइन थाना बिलासपुर में तलब कर उपस्थित कराया गया

जिनको शहर में भयमुक्त वातावरण बनाने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार के अवैध कार्य, मारपीट, झगडा, वाद विवाद व डराने धमकाने जैस कृत्य न करने हेतु सख्ती से हिदायत दिया गया...

सभी निगरानी गुण्डा बदमाशो को शांति कायम रखने और किसी भी प्रकार के गलत कामों से दूर रहने की हिदायत देकर रूखसत किया गया। उपरोक्त पैदल मार्च में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोशन आहूजा, उप निरीक्षक सिविल लाईन भावेश शेन्डे व सभी थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे.

Banner