आदतन बदमाश छोटे भाई अमान की लड़ाई में बड़े भाई NSUI के प्रदेश सचिव आमीन की गुंडागर्दी आई सामनें..

# Neeraj Makhija | 21 Nov, 2023

बिलासपुर /- कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में कथित युवा कांग्रेस नेता ने मोहल्ले के युवकों से मारपीट की। इसके बाद भागते समय युवकों पर कार चढ़ा दी। कार की चपेट में दो युवक आ गए। इससे एक युवक कि स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है,सूत्र बताते हैं कि दोनों भाई आदतन अपराधी हैं,जिनके ऊपर कुछ मामलें भी दर्ज हैं..

गोंडपारा में रहने वाले सिद्धू श्रीवास्तव ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात वे अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए गए थे। ढाबे से आने के बाद वे मोहल्ले की एक दुकान में गए थे...

वहां पर पहले से अमान(अभिजीत) श्रीवास्तव खड़ा था,उसने सिद्धू और उसके दोस्तों से गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने अपने भाई युवक कांग्रेस नेता अमीन श्रीवास्तव को काल किया,अमीन ने आते ही सिद्धू और उसके साथियों से मारपीट की,इसके बाद वह भागते हुए अपनी कार में बैठ गया,कार को चलाते हुए उसने सिद्धू और वहीं पर खड़े मंजीत सोनी को टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आई। आसपास के लोगों ने कार की टक्कर से घायल सिद्धू और मंजीत को अपोलो अस्पताल पहुंचाया। सिद्धू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, मंजीत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिद्धू की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया...

छह फीट ऊपर उछला फिर 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरा

युवक सीसीटीवी में युवकों को कार से टक्कर मारने की घटना कैद हो गई है। सिद्धू ने बताया कि अमान (अभिजीत) के काल करने पर अमीन श्रीवास्तव अपनी कार को तेज रफ्तार में चलाते हुए दुकान के पास आया। उसने पहले मंजीत को टक्कर मारी। इससे मंजीत करीब छह फीट ऊपर उछल गया। इसके बाद वह करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं...

पद से किया गया निलंबित...

वही मामलें की जानकारी लगने के बाद NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के आदेशानुसार अमीन श्रीवास्तव को पद से निलंबित कर दिया हैं...

Banner