डांस गुरु व ABCD 2 फेम "धर्मेश" आज शहर में...

# Neeraj Makhija | 15 Oct, 2023

बिलासपुर /- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में आयोजित ‘नृत्य उत्सव’ के अंतिम दिन नृत्य के दिग्गज व बॉलीवुड अभिनेता "धर्मेश सर" का बिलासपुर आगमन हो रहा हैं,वे इस कार्यक्रम का फाइनल जजिंग करेंगे,जिसे लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह हैं,वही इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन ब्लैक स्मिथ ग्रुप,,‘प्रजाराज्यम,आकाश सिंह,रवि व अरुण कर रहें हैं....

बतातें चले आपको यह नृत्य उत्सव जुलाई से प्रारम्भ हुए इसके ऑडिशन लगातार बिलासपुर,रायपुर व कोरबा में सम्पन्न हुए थे साथ ही इसका सेमीफाइनल 14 अक्टूबर 2023 को सम्पन्न हुआ हैं,तो वही अब इसका ग्रैंड फाइनल 16 अक्टूबर 2023 को जज करने धर्मेश सर आ रहे हैं....

इस इवेंट को प्रेजेंट किया है ब्लैकस्मित ग्रुप और प्रजाराज्यम ने इसके ऑर्गनिज़र है आकाश सिंह रवि शर्मा अरुण कुमार,,उक्त नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम शहर के मध्य स्थल स्थित 16 अक्टूबर को कुंदन पैलेस में सम्पन्न होगा,इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ABCD 2 के फेम और ‘डांस इंडिया डांस’ के जाने-माने नृत्य गुरु धर्मेश सर जज करेंगे....

वही देखा जाए तो इस नृत्य उत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के नृत्य प्रेमियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक अद्वितीय मंच मिला हैं,इसके साथ ही इस आयोजन ने शहर की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं...

आयोजनकर्ताओं ने बताया कि इस उत्सव में आए नाट्यशिल्पीयों ने दर्शकों को अपने नृत्य से मंत्रमुग्ध होने जा रहा है,वही धर्मेश सर की देख-रेख में होने जा रहे इस समापन समारोह ने छत्तीसगढ़ में नृत्य कला की महत्वपूर्ण भूमिका को सार्थकता देगी और नवीनतम नृत्य प्रतिभागी प्रोत्साहित होंगे.....

Banner