विनोबा नगर निवासी वासू जैन ने बिलासपुर का नाम किया रोशन...

# Neeraj Makhija | 15 Oct, 2023

बिलासपुर/- टीवी रियल्टी शो रोडीज( Roadies karm ya kand) पिछले कई सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा हैं,शो लगातार 19 सीज़न से फैंस का पसंदीदा बना हुआ हैं...

वैसे ही इस बार 19वे सीज़न का फाइनल हो गया और शो को अपना विनर मिल गया,रोडीज कर्म या कांड के इस सिसन को टीम रिया चक्रवती ने विनर दिया हैं,इस बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाले वासु जैन ने सभी को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली...

बता दे आपको इस पूरे सीरियल में देशभर के लाखों बच्चों ने भाग लिया था,जिनमें जितने वाले 30 लोग आगे बढ़े और उन सभी को पछाड़ते हुए आज बिलासपुर के विनोबा नगर मेमोरियल अपार्टमेंट में रहने वाला वासु जैन ने जीत प्राप्त कर ली...

वासु अपनी माँ श्रीमती रीना जैन के इकलौता पुत्र हैं,वे 12वी पास करने के बाद मुम्बई जाकर इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने लगा था,जिसका परिणाम हैं आज वे सफल भी हुए....

वासु की इस जीत में सचिन सोनी,हिमांशु तिवारी,सुधांशु तिवारी,उदिता,प्रणय,विनय तिवारी,अमन,विशाल,मेघा सहित सभी ने ढ़ेरो बधाई दी...

Banner