नवपदस्थ आईजी आईपीएस अजय कुमार यादव ने संभाला पदभार..

# Neeraj Makhija | 06 Sep, 2023

डेस्क/- बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बुधवार को शहर पहुंचे और दोपहर 12 बजे आइजी कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया,इस दौरान जिले के एपसी संतोष कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने आइजी का स्वागत किया..

छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग नया रायपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश पर बिलासपुर रेंज में नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया,बता दे आपको कि अजय कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं,अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आइजी,आइजी इंटेलिजेंस के पद पर व बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रह चुकें हैं,इसके साथ ही सात जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं...

 

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण के दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया,पदभार ग्रहण करने के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज राम गोपाल गर्ग,उप पुलिस महानिरीक्षक डी. रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू उपस्थित रहे...

जिले की स्थिति के बारे में ली जानकारी..

पदभार करने के बाद नए आइजी अजय यादव ने जिले में अपराध व कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर एसपी संतोष कुमार सिंह से जानकारी ली। आगामी तीज- त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था व अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। इस बीच एसपी सिंह ने आइजी को जानकारी दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्ह नए आइजी जिले के थाने व रेंज का दौरा करेंगे...

Banner